न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO में निकली 175 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए मौका; 16 सितंबर तक करें आवेदन

ISRO ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के 175 पदों पर भर्ती शुरू की है। इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 01 Sep 2026 9:10:37

ISRO में निकली 175 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए मौका; 16 सितंबर तक करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है। इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड के तहत साइंटिस्ट-इंजीनियर ‘एससी’ के कुल 175 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा 100 पद रखे गए हैं। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 53 और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 22 पद शामिल हैं। इसरो के मुताबिक, रिक्तियों की संख्या फिलहाल अस्थायी है और जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।

किस ब्रांच में कितनी वैकेंसी?

कुल 175 पदों में से इलेक्ट्रॉनिक्स के 100 पद, मैकेनिकल के 53 पद और कंप्यूटर साइंस के 22 पद हैं। इसरो सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक्स के 99, मैकेनिकल के 52 और कंप्यूटर साइंस के 21 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं पीआरएल में तीनों विषयों के लिए एक-एक पद रखा गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों के लिए संबंधित विषय में बीटेक डिग्री जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस पद के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है।

उम्मीदवार के पास संबंधित डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 16 सितंबर 2026 को 28 वर्ष होनी चाहिए। केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी देनी होगी फीस?

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है, जो वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को शुरुआत में 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस के तौर पर जमा करनी होगी। हालांकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है।

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू

ISRO में साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन में दोनों चरणों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और देशभर के 37 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले भाग में संबंधित विषय से 80 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षा के दूसरे हिस्से में एप्टीट्यूड और क्षमता से जुड़े 15 सवाल होंगे। यह भाग 20 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 30 मिनट मिलेंगे। इस हिस्से में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन करना होगा। ईमेल या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के साथ निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज और फोटो भी अपलोड करनी होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 है।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर