न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO : 224 पदों के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ये है भर्ती की पूरी डिटेल

भारतीय अनुसंधान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाने की राह तक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसरो की ओर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 5:18:48

ISRO : 224 पदों के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ये है भर्ती की पूरी डिटेल

भारतीय अनुसंधान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाने की राह तक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक, इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फायरमैन समेत अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसरो ने ये वेकेंसी यू आर राव सैटेलाइट सेंटर के लिए निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 1 मार्च तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इसरो के इस भर्ती अभियान में कुल 224 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
साइंटिस्ट्स/इंजीनियर्स - 5 पद
टेक्निकल असिस्टेंट - 55 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट – 6 पद
लाइब्रेरी असिस्टेंट – 1 पद
टेक्नीशियन-बी/ड्राफ्ट्समैन बी – 142 पद
फायरमैन ए - 3 पद
कुक - 4 पद
लाइट विहिकल ड्राइवर ए - 6 पद
हेवी विहिकल ड्राइवर ए - 2 पद

ये है आयु सीमा

इन पदों के लिए एज लिमिट अलग-अलग है। ज्यादातर पदों के लिए 18 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स एप्लाई कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, असिस्टेंट और इंजीनियर-एससी पदों पर भर्ती के लिए 250 रुपए जमा कराना होगा। हालांकि सभी अभ्यर्थियों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 750 रुपए निश्चित रूप से देने होंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा। वहीं टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, लाइट विहिकल ड्राइवर-ए और हेवी विहिकल ड्राइवर-ए के पदों के लिए शुल्क 100 रुपए है, हालांकि शुरू में सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपए जमा कराने होंगे।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर सलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। इसमें लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल है। ये भी पद पर निर्भर करेगा कि किस वेकेंसी के लिए कौनसा स्किल टेस्ट होता है।

मिलेगी इतनी सैलरी

सैलरी भी पद के हिसाब से है। जैसे साइंटिस्ट/इंजीनियर पद के लिए ये महीने के 56 हजार तक है तो टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 45 हजार रुपए महीने तक मिलेंगे। इसी तरह बाकी पदों की सैलरी अलग है।

ऐसे करें आवेदन

- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटwww.isro.gov.inपर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Career लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Recruitment Notice में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक (Advt.No.URSC:ISTRAC:01:2024) पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज पर पहले To Register लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद Already Registered? To Login पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना है और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?