न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO : 39 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 6:25:53

ISRO : 39 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से जारी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई तक https://www.isro.gov.in/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के तहत कुल 39 पद भरे जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक या आर्किटेक्चर में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को वही ब्रांच चुननी होगी जिसमें उसने संबंधित विषय में डिग्री प्राप्त की हो, जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या आर्किटेक्चर। आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 14 जुलाई की स्थिति में लागू होगी। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी सहित आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के उम्मीदवारों को शुरू में आवेदन शुल्क के रूप मे्ं 750 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि महिला, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को यह राशि पूरी तरह वापस कर दी जाएगी। वहीं अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 500 रुपए की कटौती के बाद शेष राशि रिफंड होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों यानी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा का स्वरूप दो भागों में विभाजित रहेगा। भाग I में उम्मीदवारों से उनके संबंधित तकनीकी विषयों (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि) पर आधारित 80 मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर ⅓ अंक कटेगा। भाग II में तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और सामान्य योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें 15 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे जो एप्टीट्यूड और एबिलिटी से संबंधित होंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। लिखित परीक्षा में सफल होने पर इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो अंतिम चयन का आधार बनेगा।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को Level-10 पे मैट्रिक्स के तहत 56100 रुपए प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) सहित अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.isro.gov.in/पर जाएं।
- अब "Scientist/Engineer Recruitment 2025" पर क्लिक करें।
- यहां नाम, ईमेल, मोबाइल डालकर रजिस्टर करें।
- अब लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक फोटो, सिग्नेचर और डिग्री अपलोड करें।
- अंत में ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?