न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO : इन 55 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती संबंधी हर जरूरी जानकारी मिलेगी यहां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 7:44:59

ISRO : इन 55 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती संबंधी हर जरूरी जानकारी मिलेगी यहां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhttps://careers.sac.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी।

फिटर - 04 पद
मशीनिस्ट - 03 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक - 15 पद
लैब सहायक रासायनिक संयंत्र - 02 पद
IT/ICTSM/ITESM - 15 पद
इलेक्ट्रीशियन - 08 पद
प्रशीतन और वातानुकूलन - 07 पद
फार्मासिस्ट ‘A’ - 01 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन 'B' के लिए 10वीं पास के साथ ITI की डिग्री, फार्मासिस्ट 'A' के लिए फर्स्ट क्लास के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है, जिसकी गणना 13 नवंबर के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 500 रुपए का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही एप्लीकेशन स्वीकार की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल, OBC और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को 400 रुपए और अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपए वापस किए जाएंगे।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। वेतन की बात करें तो टेक्नीशियन 'B' के लिए चयन होने पर 21,700 से 69,100 रुपए, फार्मासिस्ट 'A' के लिए 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://careers.sac.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी