न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO की ओर से होगी इन 320 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 6:09:19

ISRO की ओर से होगी इन 320 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर विजिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 16 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 320 पदों पर भर्ती की जाएगी।

साइंटिफिक इंजीनियर SC (मैकेनिकल) - 160 पद
साइंटिफिक इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 113 पद
साइंटिफिक इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस) - 44 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स (PRL) - 2 पद
कंप्यूटर साइंस (PRL) - 1 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री हो या फिर वह इंजीनियरिंग की डिग्री के आखिरी वर्ष में हों। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि कुछ कैटेगरी वालों को आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। हालांकि शुरू में सभी कैंडिडेट्स को प्रति आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 750 रुपए का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क सिर्फ उन अभ्यर्थियों को वापस किया जाएगा जो महिला, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी से आते हैं।

मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इसके बाद इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56100 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके अलावा HRA, DA और अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइटwww.isro.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना है।
- नया पेज खुलने पर भर्ती से जुड़ा लिंक मिल जाएगा।
- यहां Apply Now टैब पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारियां अच्छे से भरें।
- अब डॉक्यूमेंट्स और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- लास्ट में पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?