न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPRC परीक्षा बगैर ही करने जा रहा है इन 100 पोस्ट पर भर्ती, इन 2 दिन होगा वॉक इन इंटरव्यू

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 6:09:46

IPRC परीक्षा बगैर ही करने जा रहा है इन 100 पोस्ट पर भर्ती, इन 2 दिन होगा वॉक इन इंटरव्यू

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के बजाय वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे निर्धारित तिथि एवं पते पर वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 व 11 फरवरी को किया जाएगा।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10 फरवरी को उपस्थित होना होगा वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 41 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) के 15 पद और टेक्निकल अप्रेंटिस के 44 रिक्त पद यानी कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष के लिए होगी।

यहां होगा इंटरव्यू

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को “इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि, तिरुनेलवेली जिला, तमिलनाडु” पर उपस्थित होना होगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और टेक्निकल अप्रेंटिस पदों के लिए 2 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा।

ऐसे हो सकेंगे शामिल

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसके बाद उस आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके इंटरव्यू के समय उपलब्ध कराना होगा। अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर जाएं।

मिलेगा ये स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए चुने जाने पर 9000 रुपए, तकनीशियन अपरेंटिस के लिए चुने जाने पर 8000 रुपए और ग्रेजुएट अपरेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) के लिए चुने जाने पर 9000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?