न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IB में होने जा रही है 995 पदों पर नियुक्तियां, इस दिन से होगा आवेदन, भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी यहां

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) में जनरल सेंट्रल सर्विस में ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 4:57:56

IB में होने जा रही है 995 पदों पर नियुक्तियां, इस दिन से होगा आवेदन, भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी यहां

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) में जनरल सेंट्रल सर्विस में ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से रोजगार समाचार (25 नवंबर-1 दिसंबर 2023) में प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक एसीआइओ-2/एग्जीक्यूटिव के कुल 995 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 377 पद अनारक्षित हैं, जबकि 222 OBC-NCL, 134 SC, 133 ST और 129 EWS उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से

IB में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। गृह मंत्रालय की ओर से निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। ऑफलाइन मोड में एसबीआई चालान के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा शुल्क 19 दिसंबर तक भर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु आवेदन की लास्ट डेट 15 दिसंबर को 18 वर्ष से कम तथा 27 वर्ष से ज्यादा न हो। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 450 रुपए तय किया गया है और UR, EWS और OBC श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए होगा।

ऐसे होगा सलेक्शन

आईबी के इन पद पर कैंडिडेट्स का सलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इतनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर सलेक्ट होने पर सैलरी बढ़िया है। बेसिक पे 44900 रुपए है और अधिकतम महीने के 142400 रुपए तक कैंडिडेट्स को दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें डीए, एसएसए, एचआरए, टीए जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटmha.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर IB ACIO 2023 भर्ती के लिए उपलब्ध लिंक देखें।
- यदि आप नए यूजर हैं तो आपको पंजीकरण करना होगा और लॉग इन क्रेडेंशियल बनाना होगा।
- एक बार पंजीकृत होने के बाद बनाए गए लॉग इन विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और पूछे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस