न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Navy : अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 5:37:41

Indian Navy : अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 10 अप्रैल तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अग्निवीर एमआर पदों के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। एसएसआर पदों के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी अनिवार्य विषयों के साथ कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर 02/2025 बैच के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए। अग्निवीर 01/2026 बैच के लिए 1 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच और 02/2026 बैच के लिए 1 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्म होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपए जमा करने होंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप होगा, जिसमें जनरल नॉलेज, साइंस, मैथ और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्तर 10वीं या 12वीं कक्षा के सिलेबस के अनुसार होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फीजिटल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 1.6 किमी की दौड़, पुश-अप्स और सीट-अप्स शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनितों को जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.inपर जाएं।
- फिर होम पेज पर "Agniveer Applications Open. Click here to Apply" लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पंजीकरण करने के लिए "Register" पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई अन्य जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर तय आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- अब फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए सेव रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?