न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती : आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, कैंडिडेट्स को इस दिन तक का मिला समय

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 5:59:58

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती : आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, कैंडिडेट्स को इस दिन तक का मिला समय

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/पर जाकर फॉर्म भरना होगा। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल थी। जो अभ्यर्थी अभी तक किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए उन्हें कुछ और दिन का समय मिल गया है। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन फीस केवल 250 रुपए है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा करा सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा में कम से कम 45% अंक होने चाहिए। साथ ही हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है। जिनके पास हल्के मोटर वाहन (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। अग्निवीर टेक्निकल भर्ती के लिए 12वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय से पास होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए हर विषय में 33% के साथ 10वीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 17.5 साल से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस समय हो सकती है लिखित परीक्षा

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा जून में संभावित है। हालांकि सटीक शेड्यूल बाद में आधिकरिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा 13 भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया में होगी। दौड़ की इस बार चार कैटेगिरी रखी गई हैं। साथ ही एक ही बार में अभ्यर्थी दो पद पर एप्लाई कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टलhttps://www.joinindianarmy.nic.in/पर जाना होगा।
- इसके बाद अगर आप एक नए यूजर हैं तो “पंजीकरण” पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- वहीँ फिर पंजीकृत ईमेल/मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- इसके बाद अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और संबंधित अग्निवीर पद के लिए आवेदन करें।
- आखिरी चरण में आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- इसके साथ फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंट भी जरूर निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?