न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IGNOU : इन 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें चयन होने पर मिलेगी कितनी सैलरी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जूनियर असिस्टेंट कम-टाइपिस्ट (JAT) और स्टेनोग्राफर के 102 पदों पर भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 5:34:53

IGNOU : इन 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें चयन होने पर मिलेगी कितनी सैलरी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जूनियर असिस्टेंट कम-टाइपिस्ट (JAT) और स्टेनोग्राफर के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी कैंडिडेट इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वे 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू की इस भर्ती में जूनियर असिस्टेंट कम-टाइपिस्ट के 50 और स्टेनोग्राफर के 52 पद हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो गई थी। आवेदन में संशोधन की तिथि 22 से 25 दिसंबर तक है। एनटीए जल्द ही एक्जामिनेशन डेट के संबंध में ऐलान करेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट एवं हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड हो। स्टेनोग्राफर पदों के लिए शॉर्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती में JAT पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष है। स्टेनोग्राफर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को छूट भी मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी उम्मीदवारों को 600 रुपए देने होंगे। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा करा सकते हैं।

ये है वेतनमान

जूनियर असिस्टेंट कम-टाइपिस्ट के लिए 7वें वेतन आयोग से पे लेवल-2 (19900-63200) रुपए प्रति माह है। स्टेनोग्राफर को (25500-81100) रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CUREC 2023-24 Registration open (Click Here) पर क्लिक करें। नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें और अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?