न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IBPS : इन 13217 पदों पर निकली वेकेंसी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती संबंधी इन बातों पर करें गौर

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में क्लर्क और ऑफिसर (PO) समेत कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 7:06:11

IBPS : इन 13217 पदों पर निकली वेकेंसी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती संबंधी इन बातों पर करें गौर

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में क्लर्क और ऑफिसर (PO) समेत कई पदों पर 13000 से ज्यादा पदों पर वेकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (1 सितंबर) से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/पर जाकर 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा इस साल नवंबर और मेन परीक्षा दिसंबर 2025 या फरवरी 2026 में हो सकती है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 13217 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 7972 पद
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) – 3907 पद
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) – 854 पद
आईटी ऑफिसर स्केल-II – 87 पद
सीए ऑफिसर स्केल-II – 69 पद
लॉ ऑफिसर स्केल-II – 48 पद
ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II – 16 पद
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II – 15 पद
एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II - 50 पद
ऑफिसर स्केल-III – 199 पद

ये है आयु सीमा

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष तथा ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

अधिकारी (स्केल I, II और III) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपए और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपए का भुगतान करना होगा। ऑफिस असिस्टेंट ((क्लर्क) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 175 रुपए और अन्य सभी श्रेणी के लिए 850 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के लिए चयन प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा तथा पीओ (ऑफिसर) के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर आधारित होगा।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ibps.in/पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?