न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IBPS : इन 10277 पदों पर की जाएगी भर्ती, अब तक आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास एक और मौका

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 पदों पर भर्ती की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 6:42:45

IBPS : इन 10277 पदों पर की जाएगी भर्ती, अब तक आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास एक और मौका

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 पदों पर भर्ती की जा रही है। जो भी उम्मीदवार अभी तक किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए उनके लिए एक और मौका है। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त थी, जिसे अब एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। कैंडिडेट 28 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पूरा किया हो। साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 175 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए की राशि तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। चुने गए योग्य उम्मीदवार की बेसिक सैलरी 24050 से 64480 रुपए प्रति महीने होगी।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ibps.in/पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता व आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी हस्ताक्षर व फोटो को अपलोड करें।
- निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?