न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IB : इस दिन से शुरू होगी 3717 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन में सामने आईं ये बातें

मिनिस्ट्री एवं होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 6:25:39

IB : इस दिन से शुरू होगी 3717 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन में सामने आईं ये बातें

मिनिस्ट्री एवं होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 अगस्त तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से IB ACIO II/Executive के कुल 3717 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 1537, ओबीसी के लिए 946, ईडब्ल्यूएस के लिए 442, एससी के लिए 566 और एसटी वर्ग के लिए 226 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 650 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए यह राशि 550 रुपए रखी गई है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को टियर 1 व टियर 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों में उम्मीदवारों को निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को टियर-3 एग्जाम/ इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में भाग लेना होगा। अंत में सभी चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mha.gov.inपर जाएं।
- IB ACIO 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स (फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?