न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IAF ने AFCAT 2 के लिए निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 284 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए भर्ती निकाली है। घोषणा के अनुसार एएफसीएटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 6:47:25

IAF ने AFCAT 2 के लिए निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 284 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए भर्ती निकाली है। घोषणा के अनुसार एएफसीएटी आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटafcat.cdac.inपर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी व गैर तकनीकी) शाखाओं, और एनसीसी विशेष प्रविष्टि जैसे विभागों में पुरुष महिला सहित कुल 284 पदों को भरना है।

फ्लाइंग ब्रांच : 3 पद
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) : 156 पद
ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) : 125 पद

एनसीसी विशेष प्रविष्टि : स्थायी आयोग की कुल COSE रिक्तियों में से 10% सीटें और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कुल AFCAT रिक्तियों में से 10% सीटें एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और 3 वर्षीय स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ पास हो। साथ ही इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय डिग्री जरूरी है। ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर तकनीकी) शाखाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550+ जीएसटी रुपए का शुल्क जमा करना होगा। एनसीसी एंट्री के लिए उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

AFCAT 2 2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। एएफसीएटी का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर तकनीकी) शाखाओं/एनसीसी स्पेशल एंट्री में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। चयन होने पर 56,100 - 1,77,500 रुपए प्रति माह तक मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटafcat.cdac.inपर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 02/2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सटीक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?