न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IAF : अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 5:36:27

IAF : अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर 4 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 28 जुलाई थी। परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों। निर्धारित शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उनका जन्म 2 जुलाई 2004 से लेकर 3 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को समान रूप से 550 रुपए शुल्क देना होगा। इसमें जीएसटी अमाउंट भी जोड़ा जाएगा। ये पैमेंट केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। यानी इसे आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि किसी माध्यम से ही करें।

ऐसे होगा चयन

भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) होगा, इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) और अनुकूलन क्षमता परीक्षण 1 और 2 और तीसरे चरण में एक चिकित्सा परीक्षा होगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

चयन होने वाले कैंडिडेट्स को पहले साल हर महीने 30000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसमें 9000 रुपए Corpus Fund के तौर पर कटेगा। ऐसे में पहले साल इन हैंड सैलरी 21000 रुपए की होगी। दूसरे साल 10% बढ़ोतरी के साथ 33000 रुपए सैलरी हो जाएगी। इसी तरह हर साल 10% सैलरी बढ़ेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइटagnipathvayu.cdac.inपर जाएं।
- होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
- Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2024 के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर Register Here के लिंक पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?