न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IAF : 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निवीर-वायु हाउसकीपिंग और हॉस्पिटैलिटी के नॉन-कॉम्बैटेंट पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 6:23:57

IAF : 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निवीर-वायु हाउसकीपिंग और हॉस्पिटैलिटी के नॉन-कॉम्बैटेंट पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आज शनिवार (17 अगस्त) से आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।यह भर्ती गैर लड़ाकू पदों के लिए निकाली गई है। कैंडिडेट्स 2 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम 10वीं पास की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से लेकर 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो। जो अभ्यर्थी परीक्षा के सभी स्टेज में पास हो जाएंगे, नामांकन की तारीख से उनकी आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

मैरिटल स्टेटस

आवेदन के समय उम्मीदवार अविवाहित हों। अग्निवीर भर्ती के नियमों के अनुसार अग्निवीर के चार वर्षीय प्रारंभिक कार्यकाल के दौरान विवाह करने से वंचित किया जाएगा, भले ही वे विवाह योग्य आयु प्राप्त कर लें।

ऐसे होगा चयन

आवेदन के बाद उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट,स्ट्रीम सूटेबिलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। जारी नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स सही से भर लें। उसके बाद मांग गए डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अटैच कर दें। अब एप्लीकेशन फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर डेडलाइन से पहले भेज दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?