न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HVF : जूनियर टेक्नीशियन के 1850 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे एप्लाई

तमिलनाडु के अवड़ी स्थित हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) में जूनियर टेक्नीशियन के 1850 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। भर्तियां इलेक्ट्रिशियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 6:50:47

HVF : जूनियर टेक्नीशियन के 1850 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे एप्लाई

तमिलनाडु के अवड़ी स्थित हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) में जूनियर टेक्नीशियन के 1850 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। भर्तियां इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर, कारपेंटर समेत कई ट्रेड्स में की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 28 जून से होगी और लास्ट डेट 18 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन फिक्स्ड टेन्योर बेस्ड कॉन्ट्रेक्ट पर किया जाएगा। शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को एक साल के अनुबंध पर रखा जाएगा। यदि उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा तो अवधि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में NAC/NTC (National Apprenticeship/Trade Certificate) होना अनिवार्य (ITI भी मान्य)। कुछ ट्रेड्स जैसे Operator Material Handling Equipment, Rigger, Sand & Shot Blaster के लिए कक्षा 10वीं + 2 साल का अनुभव (उद्योग में) होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 35 वर्ष है। OBC‑NCL को 3, SC/ST को 5, PwBD को 10 वर्ष (अन्य श्रेणियों के साथ अतिरिक्त) और Ex‑Apprentice Trainee, Ex‑Servicemen और अनुभवी उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची आईटीआई अंकों और ट्रेड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। सैलरी की बात करें तो मूल वेतन 21000 रुपए होगा। इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं दी जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटoftr.formflix.orgपर जाएं।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स (जैसे आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?