न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HSSC : 3134 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जमा नहीं होगा किसी प्रकार का शुल्क

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से कॉमर्स ग्रुप एवं स्टेनो ग्रुप के तहत 3134 पदों पर भर्ती का एलान किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 5:38:44

HSSC : 3134 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जमा नहीं होगा किसी प्रकार का शुल्क

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से कॉमर्स ग्रुप एवं स्टेनो ग्रुप के तहत 3134 पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज रविवार (21 जुलाई) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 31 जुलाई है। एप्लीकेशन फॉर्म HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाकर भरा जा सकता है। स्टेनो ग्रुप के तहत कुल 1838 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी वहीं कॉमर्स ग्रुप के तहत कुल 1296 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने ग्रुप सी एग्जाम पास किया हो। इसके अलावा स्टेनो ग्रुप के तहत फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का 10+2 (इंटरमीडिएट) के साथ स्टेनोग्राफर और मैट्रिक लेवल पर हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा हो। कॉमर्स ग्रुप के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार कॉमर्स डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन आदि किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये दस्तावेज हैं अनिवार्य

उम्मीदवार के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशट की मार्कशीट, पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, एचएसएससी ग्रुप सी का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जरूरी हैं।

ऐसे होगा चयन

कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग होगी। उसके बाद लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। सैलरी लेवल-2 से लेवल-7 के अनुसार मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hssc.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां HSSC Commerce Group & Steno Group Various Post Online Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की एक फोटो कॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?