न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HPPSC कर रहा 585 स्कूल लेक्चरर की भर्ती, आवेदन आज से शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 5:05:41

HPPSC कर रहा 585 स्कूल लेक्चरर की भर्ती, आवेदन आज से शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं मंगलवार (17 अक्टूबर) को जारी की गई हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से आयोजित की जा रही इस इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए कुल 585 स्कूल लेक्चरर की भर्ती की जानी है।

आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है। लास्ट डेट 13 नवंबर है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर एक्टिव लिंक से संबंधित विषय की भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए HPPSC एप्लीकेशन पोर्टल hppsconline.hp.gov.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन और फिर रजिस्टर्ड डिटेल से लॉग-इन करके संबंधित विषय के लिए एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

अंग्रेजी - 63 पद
हिंदी - 117 पद
इतिहास - 115 पद
राजनीति विज्ञान - 102 पद
अर्थशास्त्र - 17 पद
गणित - 41 पद
भौतिक विज्ञान - 45 पद
रसायन विज्ञान - 29 पद
जीव विज्ञान - 9 पद
वाणिज्य - 47 पद

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यमों से निर्धारित परीक्षा शुल्क 400 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को भी 400 रुपए शुल्क ही भरना होगा। हालांकि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए ही रखा गया है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में पीजी की डिग्री हो साथ ही उसने बीएड भी किया हो। एज लिमिट की बात करें तो इन पदों के लिए 18 से 45 साल तक के कैंडिडेट एप्लाई कर सकते हैं।

ये है सलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

ये है एग्जाम पैटर्न

पेपर 1
यह एक घंटे का ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के जनरल नॉलेज से 30 अंक दिए जाएंगे। नेशनल और इंटरनेशनल अफेयर्स के जनरल नॉलेज के 30, वहीं हिंदी लैंग्वेज के 20 और इंग्लिश लैंग्वेज के 20 अंक होंगे।

पेपर 2
दूसरा पेपर सब्जेक्टिव एप्टीट्यूट टेस्ट होगा। यह ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। यह पेपर 100 अंक का होगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

सलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को लेवल 12 के मुताबिक महीने के 43000 रुपए से लेकर 136000 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?