न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कॉन्स्टेबल के 6000 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें एप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा आगे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 5:13:49

हरियाणा : कॉन्स्टेबल के 6000 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें एप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन 20 फरवरी से शुरू हुए थे और लास्ट डेट 21 मार्च थी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस समय सीमा के दौरान आवेदन से चूक गए थे, आयोग ने उनको फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन के लिए समयसीमा 28 मार्च तक बढ़ा दी है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6000 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 5000 पद पुरुष कांस्टेबल जीडी के लिए और 1000 पद महिला कांस्टेबल जीडी के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत के साथ मैट्रिक भी उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लगातार 4 चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ये हैं योग्यता परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण या PMT, शारीरिक मानक परीक्षण या PST और ज्ञान परीक्षण।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित होने पर उम्मीदवारों को 21700 रुपए (स्तर : - 3 सेल-1) वेतनमान दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hssc.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर "हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- "आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।
- "नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स दर्ज करें।
- अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- फॉर्म की समीक्षा करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?