न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exim Bank : इन 28 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया, जानें ये बातें भीं

एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 6:08:44

Exim Bank : इन 28 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया, जानें ये बातें भीं

एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 28 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

मैनेजमेंट ट्रेनी (डिजिटल टेक्नोलॉजी) - 10 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (रिसर्च एंड एनालिसिस) - 05 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (राजभाषा) - 02 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (लीगल) - 05 पद
डिप्टी मैनेजर लीगल (ग्रेड/स्केल जूनियर मैनेजमेंट I) - 04 पद
डिप्टी मैनेजर (डिप्टी कंप्लायंस ऑफिसर) (ग्रेड / स्केल जूनियर मैनेजमेंट I) - 01 पद
चीफ मैनेजर (कंप्लायंस ऑफिसर) (ग्रेड/स्केल मिडल मैनेजमेंट III) - 01 पद

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा मई में होगी। परीक्षा केंद्र चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में होंगे जबकि इंटरव्यू मुंबई और नई दिल्ली में होगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त उम्मीदवार नहीं होंगे, तो उसमें बदलाव किया जा सकता है।

मिलेगा इतना वेतन

डिप्टी मैनेजर (JM-I) पोस्ट पर 48,480 से 85,920 रुपए, चीफ मैनेजर (MM-III) को 85,920 रुपए से 1,05,280 रुपए तथा मैनेजमेंट ट्रेनी को 65,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। मैनेजमेंट ट्रेनी की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें डिप्टी मैनेजर पद पर प्रमोशन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटeximbankindia.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर "करिअर" या "भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
- यहां EXIM बैंक भर्ती 2025 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब योग्यता और निर्देशों को समझने के लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- अब “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें और अकाउंट बनाएं।
- यहां नाम, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें।
- लॉगिन करें और सही जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें।
- अपनी स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद सुरक्षित रखें।
- सभी विवरणों को दोबारा जांचें और फिर सबमिट कर दें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए