न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DSSSB : की जाएगी 1180 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 6:58:32

DSSSB : की जाएगी 1180 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से डीएसएसएसबी की ओर से कुल 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (DeO/शिक्षा निदेशालय) के 1055 और सहायक अध्यापक प्राथमिक (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद/NDMC) के 125 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों को सीनियर सैकंडरी उत्तीर्ण होने के साथ डीएलएड/बीएलएड/दो वर्षीय प्राइमरी शिक्षा में डिप्लोमा/Diploma in Education (Special Education)/ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/Certificate Course in ETE/JBT/DIET आदि किया हो। इसके साथ ही सीटीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो। अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। महिलाओं के साथ ही एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लंबी परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा यानी शैक्षिक रिकॉर्ड और अंकों के आधार पर ही फाइनल लिस्ट तैयार होगी। चुने गए असिस्टेंट टीचर्स को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन मिलेगा, जो 35400 रुपए से शुरू होकर 1,12,400 रुपए प्रति माह तक जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइटdsssbonline.nic.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी