रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी की राह तक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसकी ओर से साइंटिस्ट बी के 148 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार NATS की ऑफिशियल वेबसाइट
rac.gov.inके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी उन्हें इंतजार करना होगा। आवेदन 7 जून से शुरू होंगे। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 27 जून तक का समय रहेगा।
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमाउम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री, बीई, बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। यूआर और ईडब्ल्यूएस के लिए यह 35 साल, ओबीसी के लिए 38 साल और एससी व एसटी के लिए 40 साल है। पीडब्ल्यूबीडी को उम्र में 10 साल की छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कसामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए का गैर वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनकैंडिडेट्स का चयन गेट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सैलरी की ओर देखें तो यह 56,100 रुपए प्रति माह मिलेगी। इसके अलावा एचआरए और अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट
rac.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
- एप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें।