न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DRDO-RAC : 156 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करने के लिए इस दिन तक है मौका

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र (DRDO-RAC) ने उम्मीदवारों के लिए साइंटिस्ट बी के पदों पर आधिकारिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 6:18:07

DRDO-RAC : 156 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करने के लिए इस दिन तक है मौका

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र (DRDO-RAC) ने उम्मीदवारों के लिए साइंटिस्ट 'बी' के पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। डीआरडीओ की ओर से कुल 156 पद भरे जाएंगे। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जून से जारी है। लास्ट डेट 4 जुलाई तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में गेट स्कोर कार्ड व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 35, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 38 और एससी/एसटी उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन

चयन गेट परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर 1:10 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदकों का चयन गेट स्कोर और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें गेट स्कोर का 80 प्रतिशत व साक्षात्कार का 20 प्रतिशत वेटेज शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrac.gov.inपर विजिट करें।
- इसके बाद होम पेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब सभी डिटेल्स और आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद इसे सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?