न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSPGCL : इन 140 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें भर्ती की पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कपंनी लिमिटेड (CSPGCL) ने डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 6:27:17

CSPGCL : इन 140 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें भर्ती की पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कपंनी लिमिटेड (CSPGCL) ने डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से चल रही है। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 140 ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रेजुएट के 65, डिप्लोमा के 55 और ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) के 20 पद शुमार हैं। उम्मीदवार को भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cspgcl.co.in पर जाना होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों की nats.education.gov.in वेबसाइट पर 100 फीसदी पूरी प्रोफाईल होगी, वे आवेदन के लिए योग्य होंगे। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास स्टेट टेक्निकल बोर्ड/मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में BSc या BCA/BBA की डिग्री होनी आवश्यक है।

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर किया जाएगा। फाइनल सलेक्शन लिस्ट सीएसपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मिलेगा इतना स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर उम्मीदवार को हर महीने 9 हजार, डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर 8 हजार और ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) अप्रेंटिस पद पर 9 हजार रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन कपंनी के पते पर डाक द्वारा भेजना होगा या फिर स्वयं जाकर भी आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

ये है ऑफिस का पता :कार्यालय मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कपंनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़)-495677

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?