न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CPCB : भरे जाएंगे 69 खाली पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से ग्रुप A, B और C श्रेणियों के तहत कई पदों पर भर्तियों की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 5:57:08

CPCB : भरे जाएंगे 69 खाली पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से ग्रुप A, B और C श्रेणियों के तहत कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के जरिए कुल 69 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें वैज्ञानिक 'बी' के 22, अपर डिवीजन क्लर्क के 8, लोअर डिवीजन क्लर्क के 5, तकनीकी पर्यवेक्षक के 5, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 4, सहायक के 4, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 3, मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 3, कनिष्ठ तकनीशियन के 2, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 2, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 2, वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक के 2, लेखा सहायक के 2, सहायक विधि अधिकारी का 1, कनिष्ठ अनुवादक का 1, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन का 1, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-II का 1 और फील्ड अटेंडेंट का 1 पद शामिल है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इसमें 10वीं/12वीं/इंजीनियर/टेक्नोलॉजी/लॉ/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग आदि में बैचलर डिग्री/मास्टर्स डिग्री जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर अनुभव और टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है। जूनियर टेक्नीशियन, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पदों के लिए 18-27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अन्य पदों के लिए एज लिमिट 30-35 वर्ष तय की गई है। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को दो घंटे की परीक्षा के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एक घंटे की परीक्षा में यह राशि 500 रुपए है। एससी/एसटी/महिला/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उन्हें दो घंटे की परीक्षा के लिए 250 और एक घंटे की परीक्षा के लिए 150 रुपए शुल्क देना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन चार चरणों में होगा। पहला लिखित परीक्षा, दूसरा स्किल टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा चरण मेडिकल एग्जामिनेशन का रखा गया। इनके आधार पर सलेक्शन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 18,000 से 1,77,500 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?