Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में नौकरी का मौका, CISF ने 540 पदों के लिए निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करे आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए CISF में नौकरी करने का बढ़िया मौका सामने आया है। CISF ने 540 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती हेड कॉस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। लड़कियों, EWS सभी के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। 540 पदों के लिए 26 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 10:36:30

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में नौकरी का मौका, CISF ने 540 पदों के लिए निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करे आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए CISF में नौकरी करने का बढ़िया मौका सामने आया है। CISF ने 540 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती हेड कॉस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। लड़कियों, EWS सभी के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। 540 पदों के लिए 26 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे और इसके लिए CISF ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है उसके मुताबिक अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए। यानी उसका जन्म 26 अक्टूबर 1997 से 25 अक्टूबर 2004 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। जनरल-ओबीसी पुरुष की लंबाई 170 सेंटीमीटर और लड़की की लंबाई 157 होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 165 सेंटीमीटर किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह लंबाई 162.5 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। आवेदन की आखिरी तारिक 26 अक्टूबर 2022 है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन CISF की ऑफिसियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर ही होगा। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।
इन पदों पर निकली नौकरी

कुल 540 पदों में 122 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के हैं। इसमें 57 सीट अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 31, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 8 पद हैं। EWS कोटे में 10 सीटें दी गई हैं। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हेड कॉस्टेबल के कुल पद 418 हैं। 182 पद अनारक्षित हैं। 112 पद ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। एससी के लिए 61 और 29 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 36 पद आरक्षित हैं। EWS कोटे में कुल 34 सीटें हैं।

यह है चयन प्रकिया

सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होती है। इसके बाद 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल इंटेलिजेंस के 25, जनरल नॉलेज के 25, अर्थमेटिक्स के 25 प्रश्न के साथ अंग्रेजी और हिन्दी के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद टाइपिंग टेस्ट होगा, इसमें अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 वर्ड प्रति मिनट और हिन्दी में 30 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए। इतनी मिलेगी सैलरी

हेड-कॉस्टेबल का सैलरी लेवल 4 होगा। इसके अंतर्गत शुरुआती सैलरी 25 हजार 500 रुपए मिलेंगे। वहीं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सैलरी लेवल 5 होता है। उनकी शुरुआती सैलरी 29 हजार 200 रुपए होगी। इसके अलावा रहने, खाने की व्यवस्था मुफ्त होती है। CISF में कई अन्य तरह के भत्ते भी मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
astrology