न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : JBT के 218 पदों पर किस्मत आजमाने का मौका, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 6:48:43

चंडीगढ़ : JBT के 218 पदों पर किस्मत आजमाने का मौका, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो जाएगी। लास्ट डेट 28 अगस्त है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वे 30 अगस्त तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssachd.nic.in पर विजिट करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

जेबीटी के कुल 218 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 111 पद, ओबीसी के लिए 44 पद, एससी के लिए 41 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 22 पद निर्धारित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अतिरिक्त डीएलएड की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए। न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2025 के अनुसार 21 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी कैटेगरी के लिए यह राशि 500 रुपए तय की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा यह वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, टीचिंग एप्टीट्यूड, गणित, सामान्य विज्ञान आदि विषय से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे निर्धारित की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 45260 रुपए वेतन मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?