न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CG FSL : इन 39 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की इन खास बातों की न करें अनदेखी

छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब (CG FSL) ने क्लास-IV श्रेणी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 7:17:37

CG FSL : इन 39 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की इन खास बातों की न करें अनदेखी

छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब (CG FSL) ने क्लास-IV श्रेणी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए 25, विसरा कटर के लिए 11 और बोन कटर के लिए 3 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से जारी है। लास्ट डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://fsl.cg.nic.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है और उसमें साइंस विषय होना चाहिए। विसरा कटर और बोन कटर के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है, जबकि अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक ही मान्य होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगी। विस्तृत जानकारी और परीक्षा पैटर्न के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। वेतनमान की बात करें तो लैबोरेट्री अटेंडेंट को बेसिक वेतन 18000 रुपए (पे मैट्रिक्स लेवल-3) मिलेगा। विसरा कटर और बोन कटर दोनों के लिए बेसिक वेतन 15600 रुपए (पे मैट्रिक्स लेवल-1) तय किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://fsl.cg.nic.in/पर जाएं।
- अब होम पेज पर CG FSL Class 4 Vacancy का एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- फिर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसे पर्सनल प्रोफाइल जॉब के माध्यम से भर रजिस्टर कर आईडी और पासवर्ड जनरेट कर लें।
- अब प्राप्त आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न कर लें।
- फिर Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने भर्ती से संबंधित एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब फॉर्म को पढ़कर भर दें और फिर दस्तावेजों की कॉपी स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब फीस का भुगतान कर दें। पेमेंट के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन मोड पर शुल्क भर देना है।
- अंत में उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है। फिर इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?