न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : अप्रेंटिस के 4500 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, ये हैं वेतन सहित सभी खास बातें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 5:38:09

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : अप्रेंटिस के 4500 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, ये हैं वेतन सहित सभी खास बातें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 23 जून तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है। परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है। कुल 4500 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। PwBD कैटेगरी को 400 रुपए + जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ महिला और EWS श्रेणी के लिए 600 रुपए + जीएसटी, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 800 रुपए + जीएसटी तय है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि) से ही किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी को उस राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना आवश्यक है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। अंत में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 15000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। किसी प्रकार का भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटcentralbankofindia.co.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?