न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 1000 पदों पर किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन, कर दें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 6:46:22

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 1000 पदों पर किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन, कर दें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 20 फरवरी निर्धारित है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सामान्य (जनरल) - 450 पद
अनुसूचित जाति (SC) - 150 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) - 75 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 270 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 100 पद
विकलांग (PwBD) - 40 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55% अंक तय की गई है। आयु सीमा पर नजर डालें तो न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 30 नवंबर 1994 से पहले और 30 नवंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 750 रुपए + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। एससी, एसटी, विकलांग और महिला उम्मीदवारों को 150 रुपए + जीएसटी भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ बैंकिंग ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 48480 रुपए से लेकर 85920 रुपए प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटcentralbankofindia.co.inपर जाएं।
- लॉग इन करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- सारी जानकारी दर्ज करके फॉर्म जमा करें।
- जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा कर लिया है, उनके ई-मेल पर एग्जामिनेशन फीस सेफीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट