न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : 11389 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के लिए ये बाते जानना है जरूरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 5:40:59

BTSC : 11389 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के लिए ये बाते जानना है जरूरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। एप्लाई और आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 23 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11389 पद भरे जाएंगे।

अनारक्षित - 3134
आर्थिक रूप से कमजोर - 784
अनुसूचित जाति - 2853
अनुसूचित जनजाति - 121
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 3117
पिछड़ा वर्ग - 933
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं - 447

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का बिहार स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 37 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 600 रुपए का भुगतान करना होगा। बिहार के निवासी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए तय किया गया है। बिहार की सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को भी 150 रुपए शुल्क देना होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। कुल 100 अंकों में से 75 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित हैं, जबकि शेष 25 अंक कार्यानुभव के आधार पर दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://btsc.bihar.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "BTSC Staff Nurse Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट