न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSSTET 2023 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, भरे जाएंगे 7279 पद, जानें काम की बातें

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSSTET 2023) के लिए आज शनिवार (2 दिसंबर) से रजिस्ट्रेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 5:06:29

BSSTET 2023 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, भरे जाएंगे 7279 पद, जानें काम की बातें

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSSTET 2023) के लिए आज शनिवार (2 दिसंबर) से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। बोर्ड ने कक्षा 1 से 5 के लिए प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों के लिए 5534 रिक्तियों और कक्षा 6 से 8 के लिए 1745 पदों की घोषणा की है। कुल 7279 पद हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की लास्ट डेट 22 दिसंबर है। कक्षा 1 से 5 के लिए विशेष स्कूल शिक्षक बनने की पात्रता के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाएगा। आवेदक दोनों पेपर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा के बारे में जानें

प्रश्न पत्र राज्य के सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। प्रश्न 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप के होंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा। पहले पेपर के लिए सभी विषयों में 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला), भाषा दो (अंग्रेजी), गणित व पर्यावरण अध्ययन के विषय होंगे। वहीं दूसरे पेपर के लिए गणित, विज्ञान अथवा सामाजिक विज्ञान में 60 अंकों के लिए 60 पूछे जाएंगे। बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा एक अनिवार्य (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला), भाषा दो अनिवार्य (अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत) के लिए 30 अंकों के 30 प्रश्न होंगे।

जानें कितने अंक पर होंगे पास

बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसएसटीईटी 2023) में श्रेणी-वार उत्तीर्ण अंक का विवरण इस प्रकार है :-

सामान्य - 50% अंक
पिछड़ा वर्ग - 45.5% अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5% अंक
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति - 40% अंक
विकलांग व्यक्ति के लिए - 40% अंक
महिला - 40% अंक

ये है परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपए और दो पेपरों के लिए 1440 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 760 रुपए और दो पेपरों के लिए 1140 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbsebstet.comपर जाएं।
- होम पेज पर Bihar Special State Eligibility Test BSSTET 2023 Apply Online for Paper I and II के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Bihar STET Application के लिंक पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?