न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSSC : फील्ड असिस्टेंट की 201 पोस्ट पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी आवेदन विंडो

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से कृषि निदेशालय के लिए फील्ड असिस्टेंट की पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है। जो भी कैंडिडेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 6:35:54

BSSC : फील्ड असिस्टेंट की 201 पोस्ट पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी आवेदन विंडो

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से कृषि निदेशालय के लिए फील्ड असिस्टेंट की पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है। जो भी कैंडिडेट इस वेकेंसी के योग्य हैं और कृषि विभाग के साथ काम करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 23 मई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

कृषि निदेशालय में कुल 201 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 79 पद सामान्य के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 35, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37, पिछड़ा वर्ग के लिए 21, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 20 पद आरक्षित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से आईएससी या कृषि डिप्लोमा की जरूरत होगी। उम्र की बात करें तो आयु सीमा 18 से 37 साल रखी गई है। महिलाओं के लिए यह एज लिमिट 40 साल तक है। बीसी/ओबीसी के लिए 40 साल और एससी/एसटी के लिए 42 साल एज लिमिट तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य कैटेगरी और बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 540 रुपए का भुगतान करना होगा। राज्य की अन्य आरक्षित कैटेगरी के लिए फीस 135 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए पहले एक प्रीलिम्स एग्जाम होगा। अगर अभ्यर्थी इसे क्वालिफाई कर जाते हैं तो इसके बाद उन्हें मेन्स एग्जाम देने को मिलेगा। इसमें भी आरक्षण के हिसाब से अलग-अलग क्वालिफाइंग मार्क्स रखे जाएंगे। फील्ड असिस्टेंट की भर्ती वेतनमान के लेवल 2 पर की जाएगी। सैलरी 5200 से 20200 रुपए प्रति माह के बीच होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइटbssc.bihar.gov.inपर जाएं।
- अब ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्टर करें और लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?