न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSSC : उम्मीदवारों के पास 33 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 6:06:35

BPSSC : उम्मीदवारों के पास 33 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू की जाएगी। आवेदन के लिए लास्ट डेट 30 जून तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसकी न्यूनतम आयु 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 साल एवं महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये हैं शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का सीना 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थी (बिहार राज्य की) के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा/लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इसके बाद अंत में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbpssc.bihar.gov.inपर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- फिर लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म पूरा करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?