Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : ASO के 41 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की हर बात जानें यहां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार लोक सेवा आयोग, पटना में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद के लिए योग्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 6:24:52

BPSC : ASO के 41 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की हर बात जानें यहां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार लोक सेवा आयोग, पटना में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी। लास्ट डेट 23 जून है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य 41 पदों को भरना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि तक स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन (40% या अधिक विकलांगता वाले) को 150 रुपए का शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय शुल्क श्रेणी का सही चयन करें।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू (यदि लागू हो) और फिर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-7 के अंतर्गत 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर के रूप में पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology