न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : इन 47 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर जरूरी बात की जानकारी मिलेगी यहां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 6:04:56

BPSC : इन 47 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर जरूरी बात की जानकारी मिलेगी यहां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (3 जून) से शुरू हो गई है। बीपीएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpscpat.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जून है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 47 पद भरे जाएंगे। भर्ती में 19 पद अनारक्षित, 5 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 7 पद अनुसूचित जाति, 9 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 6 पद पिछड़ा वर्ग और 1 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से से सांख्यिकी या गणित या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, जो 1 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग है। सामान्य (पुरुष) के लिए यह 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए यह 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन (40% या अधिक विकलांगता वाले) को 150 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए का शुल्क लागू है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन तीन चरणों में होगा : प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 के अनुसार 53,100 रुपए से 1,67,800 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटbpsconline.bihar.gov.inपर जाएं।
- New Registration पर क्लिक करके One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, और अन्य जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (मैट्रिक प्रमाण पत्र, मास्टर डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और रसीद डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?