न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BOB : इन 500 पदों के लिए शुरू हुआ फॉर्म भरना, उम्मीदवार चयन-वेतन सहित हर बात यहां जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से असिस्टेंट (Peon) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 5:46:32

BOB : इन 500 पदों के लिए शुरू हुआ फॉर्म भरना, उम्मीदवार चयन-वेतन सहित हर बात यहां जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से असिस्टेंट (Peon) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार (3 मई) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 23 मई तक ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.bankofbaroda.inपर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 23 मई ही रखी गई है। आवेदन का प्रिंटआउट 7 जून तक ले सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

उत्तर प्रदेश - 83
बिहार- 23
झारखंड - 10
मध्य प्रदेश - 16
नई दिल्ली - 10
छत्तीसगढ़ - 12
राजस्थान - 46
हिमाचल प्रदेश - 03
हरियाणा - 11
पंजाब - 14
उत्तराखंड - 10
तमिलनाडु - 24
तेलंगाना - 13
ओडिशा - 17
केरल - 19
आंध्र प्रदेश - 22
महाराष्ट्र - 29
असम - 04
मणिपुर - 01
नागालैंड - 01
कर्नाटक - 31
पश्चिम बंगाल - 14
गुजरात - 80
जम्मू एवं कश्मीर - 01
चंडीगढ़ (UT) - 01
गोवा - 03
दादरा और नगर हवेली - 01
दमन और दीव - 01

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 और OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए (प्लस टैक्स और गेटवे शुल्क) देना होगा। एससी, एसटी, PwBD, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए (प्लस टैक्स और गेटवे शुल्क) तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट) होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और 80 मिनट का समय मिलेगा।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 19500 प्रति माह से शुरू होकर अनुभव और सेवा अवधि के अनुसार क्रमशः 22160 रुपए, 26310 रुपए, 30270 रुपए और 33780 रुपए तक बढ़ता है और अधिकतम 37815 प्रति माह तक पहुंच सकता है। यह वेतनमान समय-समय पर बैंक की ओर से किए जाने वाले संशोधनों के अधीन है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bankofbaroda.inपर जाएं।
- होमपेज पर "Careers" या "Current Opportunities" लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें और पूरी जानकारी पढ़ें।
- अब "Click here for New Registration" पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी विवरण सही से भरने के बाद, आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?