न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BOB ने LBO के 2500 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, ये बातें जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 6:21:05

BOB ने LBO के 2500 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, ये बातें जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। कुल 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की प्रक्रिया आज शुक्रवार (4 जुलाई) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करना होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास वाणिज्यिक बैंक या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक वर्ष का कार्य अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, बैंकिंग, सामान्य/आर्थिक जागरूकता व रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार (MCQ) के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में सफल होने वालों को ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbankofbaroda.inपर जाएं।
- अब 'Recruitment of Local Bank Officer 2025' लिंक चुनें।
- नया पेज खुलने पर 'Current openings' टैब पर क्लिक करें।
- यहां एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?