ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने कंसल्टेंट के 160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 19 अप्रैल से हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BIS की आधिकारिक वेबसाइट
bis.gov.in पर किया जा सकता है।
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमाइस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में B.Sc/B.Tech/B.E/BNYS/एग्रोनॉमी/मृदा विज्ञान में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनआवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को तकनीकी मूल्यांकन और इंटरव्यू के लिए कॉल किया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को 75 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।
ऐसे करें एप्लाई- उम्मीदवार सबसे पहले BIS की ऑफिशियल वेबसाइट
bis.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर "Recruitment" सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अब "Create Account" पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
- उम्मीदवार इसके बाद लॉग इन करें और पूरा फॉर्म भरें।
- फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करें।
- कैंडिडेट्स अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव रखें।