न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : इन 19838 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट, उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

बिहार में केंद्रीय चयन बोर्ड कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 6:50:25

बिहार : इन 19838 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट, उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

बिहार में केंद्रीय चयन बोर्ड कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 18 अप्रैल थी। निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 19838 पद भरे जाएंगे।

महिलाएं : 6717 पद
गैर आरक्षित (UR) : 7935 पद
EWS : 1983 पद
अनुसूचित जाति : 3174 पद
अनुसूचित जनजाति : 199 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 3571 पद
पिछड़ा वर्ग (BC) : 2381 पद (इसमें 53 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं)
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) : 595
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित : 397 पद

बिहार के गृह रक्षकों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए या बिहार कॉन्स्टेबल बोर्ड द्वारा मौलवी योग्यता या शास्त्री/आचार्य योग्यता (अंग्रेजी के साथ) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी को 2 वर्ष, एसटी को 3 वर्ष, ईबीसी उम्मीदवारों को 4 वर्ष, बीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 7 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बिहार की महिला कैंडिडेट्स और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 180 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 675 रुपए तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षक के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र नहीं होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप शामिल है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल परीक्षण होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.inपर जाएं।
- फिर ‘बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए कॉन्स्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक खोलें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर फॉर्म सबमिट करें और फाइनल पेज को सेव करके रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?