न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महिलाओं के लिए निकाली वेकेंसी, चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कोटे के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर वेकेंसी निकाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 6:20:27

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महिलाओं के लिए निकाली वेकेंसी, चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कोटे के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर वेकेंसी निकाली है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 8 जुलाई तक या उससे पहले एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों पर बहाली की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही एक्टिव स्पोर्ट्स फेज समाप्त होने के 5 वर्षों के भीतर ग्रेजुएट की डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त कर ली हो। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए तभी वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए रखा गया है। एसटी/एससी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 118 रुपए तय है।

मिलेगी इतनी सैलरी

सलेक्शन प्रोफिशिएंसी टेस्ट और फील्ड ट्रायल के माध्यम से होगा। जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 24050 से 64440 रुपए प्रति माह तक भुगतान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और अपने विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाक के जरिए “जनरल मैनेजर, एचआरएम, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम विभाग, प्रधान कार्यालय, लोकमंगल, 1501, शिवाजीनगर, पुणे 411005” एड्रेस पर भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर ‘मेधावी महिला खिलाड़ियों की भर्ती 2024-25 के लिए आवेदन.’ लिखना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?