न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AWES : शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) एवं प्राइमरी शिक्षक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 5:39:14

AWES : शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) एवं प्राइमरी शिक्षक (PRT) भर्ती ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) के लिए रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे OST के लिए निर्धारित लास्ट डेट 25 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से AWES की ऑफिशियल वेबसाइट awesindia.com पर जाकर किया जा सकता है।

इन तारीखों पर होगा स्क्रीनिंग टेस्ट

ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 23 व 24 नवंबर को करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए 25 नवंबर को रिजर्व रखा गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट होने के बाद रिजल्ट की घोषणा 10 दिसंबर को कर दी जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री हो। टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके यूजी और पीजी में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। दोनों ही पदों के लिए बीएड पास होना जरूरी है। पीआरटी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। दो साल का डीएलएड/बीएलएड भी जरूरी है।

ये है आयु सीमा

जिन आवेदकों के पास 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है उनकी आयु 57 वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि जिन नए उम्मीदवारों के पास 5 वर्ष से कम का अनुभव है उनकी आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 385 रुपए शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

सलेक्शन के लिए कई चरण से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू और आखिर में टीचिंग स्किल्स और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी देखी जाएगी। एग्जाम पैटर्न वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटawesindia.comपर जाना है।
- यहां On-Line Screening Test for Teachers 2024 के नीचे रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
- अब पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- इसके बाद लॉग इनके माध्यम से अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी