न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम राइफल्स : विभिन्न ट्रेड में भरी जाएंगी 215 रिक्तियां, इस दिन तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

असम राइफल्स (AR) ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए तकनीकी और ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 6:45:20

असम राइफल्स : विभिन्न ट्रेड में भरी जाएंगी 215 रिक्तियां, इस दिन तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

असम राइफल्स (AR) ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए तकनीकी और ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी से 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को www.assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। भर्ती रैली अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ट्रेडों में 215 रिक्तियों को भरना है। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, सिवाय उन पदों के जहां निर्दिष्ट किया गया हो।

ये है पोस्ट डिटेल


असम राइफल्स ने कुल 215 रिक्तियों का ऐलान किया है, जिनमें विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों में धार्मिक शिक्षक के लिए 3, रेडियो मैकेनिक के लिए 17, लाइनमैन फील्ड के लिए 8, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक के लिए 4, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17, रिकवरी वीकल मैकेनिक के लिए 2, अप्होल्स्टर के लिए 8, वीकल मैकेनिक फिटर के लिए 20, ड्राफ्ट्समैन के लिए 10, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17, प्लम्बर के लिए 13, ऑपरेशन थिएटर टेक्निशन (OTT) के लिए 1, फार्मासिस्ट के लिए 8, एक्स-रे असिस्टेंट के लिए 10, वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट (VFA) के लिए 7 और सफाई के लिए 70 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जिसमें कक्षा 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा पर नजर डालें तो यह 1 जनवरी 2025 तक पदानुसार न्यूनतम 18-21 वर्ष और अधिकतम 23-30 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

ग्रुप बी पद (धार्मिक शिक्षक और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क है। ग्रुप सी (अन्य सभी पद) के लिए आवेदन करने वालों को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है। ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या एसबीआई बैंक काउंटर (आवेदन जमा करते समय भुगतान रसीद अपलोड करें) के माध्यम से पेमेंट होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पीएसटी व पीईटी, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा। पीएसटी, पीईटी व लिखित परीक्षा सुखोवी (नागालैंड) केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी