न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

APPSC : 691 पदों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं आवेदन, उम्मीदवार इस दिन तक हर हाल में भर दें फॉर्म

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) के पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 7:09:41

APPSC : 691 पदों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं आवेदन, उम्मीदवार इस दिन तक हर हाल में भर दें फॉर्म

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (16 जुलाई) से शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अगस्त है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार psc.ap.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 691 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 256 पद फॉरेस्ट बीट ऑफिसर के लिए हैं, जबकि 435 पद असिस्टेंट बीट ऑफिसर के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती राज्य के वन विभाग के तहत की जा रही है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क और 80 रुपए परीक्षा शुल्क यानी कुल 330 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, बीसी और पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। ये उम्मीदवार 250 रुपए आवेदन शुल्क देकर फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेन्स एग्जाम, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। फॉरेस्ट बीट ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25200 रुपए से 80910 रुपए प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट बीट ऑफिसर की सैलरी 23120 रुपए से 74770 रुपए प्रति महीने होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटpsc.ap.gov.inपर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद निर्धारित ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- अब एप्लीकेशन फीस भर लेने के बाद इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?