न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS : भरे जाएंगे 3500 पद, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, चयन के बाद मिलेगा आकर्षक वेतन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा NORCET-9 (2025) के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 6:28:21

AIIMS : भरे जाएंगे 3500 पद, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, चयन के बाद मिलेगा आकर्षक वेतन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा NORCET-9 (2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से जारी है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3500 पद भरे जाएंगे। इनमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 1412, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के 984, अनुसूचित जाति (SC) के 522, अनुसूचित जनजाति (ST) के 239 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 343 पद निर्धारित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग, बी.एससी. नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही नर्स और मिडवाइफ के रूप में राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा प्राप्त किया है, वे भी पात्र हैं, बशर्ते उनका नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण किया गया हो। उम्मीदवार ने किसी न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो। यह अनुभव केवल तभी मान्य होगा जब वह योग्यता पूरी करने के बाद, कोर्स की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने, परिणाम घोषित होने और नर्सिंग परिषद में पंजीकरण होने के पश्चात प्राप्त किया गया हो।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/Divyang आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट संबंधित संस्थानों या अस्पतालों के भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी। आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए यह राशि 2400 रुपए है। विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण (NORCET प्रारंभिक) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जो 14 सितंबर को निर्धारित है। इसके बाद दूसरा चरण (NORCET मुख्य) भी CBT के रूप में 27 सितंबर को है। दोनों चरणों की परीक्षाएं अनिवार्य हैं और अंतिम चयन इन्हीं के आधार पर होगा। वेतन लेवल-07 के अनुसार मिलेगा, जो कि 44900 रुपए से 1,42,400 रुपए प्रति माह (पे मैट्रिक्स के अनुसार, ग्रेड पे 4600 रुपए) होगा।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइटaiimsexams.ac.inपर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Important Announcements में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-9) पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?