न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS : नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली गई है भर्ती, आवेदन संबंधी इन बातों पर दें ध्यान

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां देश के 15 एम्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 6:29:21

AIIMS : नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली गई है भर्ती, आवेदन संबंधी इन बातों पर दें ध्यान

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां देश के 15 एम्स संस्थानों में होगी। इसके लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 21 अगस्त तक rrp.aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 21 अगस्त है। 22 से 24 अगस्त के बीच आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। प्री एग्जाम 15 सितंबर और मेन्स एग्जाम 4 अक्टूबर को होगा। एम्स नर्सिंग ऑफिसर सरकारी नौकरी की इस भर्ती में 80 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, अन्य 20 प्रतिशत पर पुरुषों का चयन किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/बीएस नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा एवं दो वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष एवं ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस 3000 रुपए रखी गई है। SC/ST/EWS उम्मीदवार को 2400 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्री और मेन एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर होगा। प्री एग्जाम 90 मिनट का होगा। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन के बाद नियुक्त होने पर अभ्यर्थी को जो वेतन मिलेगा उसका ग्रेड 9300-34800 तक निर्धारित हैI इसका ग्रेड स्केल नियमानुसार 4600/- रुपए है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेaiimsexams.ac.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS 7th Nursing Officer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेस्कटॉप पर सेव कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?