Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS नागपुर : सीनियर रेजिडेंट के 73 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इन बातों पर दें ध्यान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 6:40:46

AIIMS नागपुर : सीनियर रेजिडेंट के 73 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इन बातों पर दें ध्यान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइटhttps://aiimsnagpur.edu.in/पर जाकरआवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

एम्स नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के कुल 73 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 20 पद, ओबीसी के लिए 23 पद, एससी के लिए 14 पद, एसटी के लिए 08 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 08 पद आरक्षित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की हो। साथ ही नियुक्ति से पहले एनएमसी, एमसीआई, एमएमसी या डीसीआई से पंजीकृत होना चाहिए। अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तथा एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए निर्धारित किया गया है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सीनियर रेजिडेंट के पदों पर चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 67700 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइटhttps://aiimsnagpur.edu.in/पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Senior Resident Recruitment 2025” लिंक खोलें।
- दिए गए निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology