न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS बिलासपुर : इन 90 पदों के लिए इस दिन तक किया जा सकता है आवेदन, भर्ती में ये हैं खास बातें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 6:40:09

AIIMS बिलासपुर : इन 90 पदों के लिए इस दिन तक किया जा सकता है आवेदन, भर्ती में ये हैं खास बातें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और यह 22 सितंबर तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 सितंबर शाम 5 बजे तक एम्स बिलासपुर भेजना अनिवार्य होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 90 पद भरे जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए 21, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 5, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 21, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 9 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 34 पद हैं।

प्रोफेसर - 22 पद
एडिशनल प्रोफेसर - 14 पद
एसोसिएट प्रोफेसर - 15 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर - 39 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का राज्य चिकित्सा परिषद, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास डीएनबी (DNB) की योग्यता है, उन्हें एमसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा सीधी भर्ती पर 58 और प्रतिनियुक्ति पर 56 वर्ष निर्धारित है। रिटायर्ड फैकल्टी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 70 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 50 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए तय किया गया है, जबकि अन्य श्रेणी को 2360 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांगजन (PwD) को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

मिलेगा इतना वेतन

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा। प्रोफेसर से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक वेतनमान 1,01,500 से 2,20,400 रुपए प्रति माह के बीच रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटaiimsbilaspur.edu.inपर जाएं।
- अब ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें और फैकल्टी (ग्रुप-ए) सेक्शन चुनें।
- नोटिफिकेशन PDF खोलें और उसमें दिए गए ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और शुल्क NEFT मोड से Executive Director, AIIMS Bilaspur के पक्ष में जमा करें।
- ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे भरकर निर्धारित समय तक एम्स बिलासपुर भेजें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?