अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बठिंडा की ओर से सीनियर रेजिडेंट के कुल 153 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट
aiimsbathinda.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 20 नवंबर तक का समय है।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाउम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री जरूरी है। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
ये है आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपए निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 590 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 11 के अनुसार प्रति माह 67700 रुपए का वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा, जो कि सरकारी नौकरी में एक महत्वपूर्ण आकर्षण है।
ऐसे करें एप्लाई- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
aiimsbathinda.edu.inपर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।